Monday, February 28, 2011

इंकार से इतना डर क्यों


भय के लक्षण
1. माता-पिता यदि बच्चे की दूसरों से तुलना करने लगें तो उसे लगता है कि वह अच्छा नहीं है। यह बात उसके मन में बैठ जाती है। समय के साथ यह भय फैलता है।
2. व्यक्ति अपने दायरे में सिमटने लगता है, वह अपनी भावनाएं शेयर नहीं कर पाता।
3. वह धीरे-धीरे अपना व्यक्तित्व खोने लगता है। वह परफेक्ट व्यक्ति की तरह बोलने-काम करने की कोशिश करता है।
4. वह किसी को न नहीं कह पाता। साथ ही दूसरों को नजदीक लाने से घबराता है।
5. वह अपनी छवि दूसरों के हिसाब से गढने लगता है। खुद को स्वीकार नहीं पाता।
कैसे निकलें इस डर से
दिल्ली की वरिष्ठ मैरिज काउंसलर डॉ. आर. वसंता पत्री कहती हैं, शुरू में ही इस भय से उबरने की कोशिश न की जाए तो बाद में व्यवहार संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। कुछ टिप्स इससे उबरने के-
1. अपने बारे में अपनी राय बदलें। अगर कोई अपनी बातों से आपको आहत करता है या चोट पहुंचाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप खुद को उसकी नजर से देखने लगें। दूसरों की राय को महत्व देने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी अपने बारे में क्या राय है।
2. इनकार के भय को चुनौती मानें। अपने विचारों को वास्तविकता के धरातल पर सोचें तो इस भय को खत्म करने में मदद मिलेगी।
3. भय के बारे में लिखें। जिन चीजों से भय लगता है, उन्हें महसूस करें कि यह भय किस स्तर पर है। बेहतर तरीका है कि एक कागज-कलम लेकर लिखें कि भविष्य के बारे में सोचते हुए क्या महसूस करते हैं।
4. यह लिखने के बाद कि कौन सी बात आपको भयग्रस्त करती है, अगला कदम यह सोचने का है कि आपके भय कितने वास्तविक हैं। किसी खास घटना या स्थिति में ऐसा लगता है कि भय वास्तविक है, लेकिन वह समय गुजरने के बाद वे भय निरर्थक भी लगने लगते हैं।
करीबी लोग भी दें सहयोग
एक वेबसाइट के सर्वेक्षण के अनुसार करीबी लोगों के प्रयास भी व्यक्ति को इस भय से उबरने में मदद कर सकते हैं-
1. उसे अपनी बात रखना सिखाएं।
2. अपनी लाइफस्टाइल बदलना और अपने प्रति ईमानदार रहना सिखाएं।
3. उसे अपनी भावनाएं शेयर करने को कहें।
4. उससे एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें। उसे खुद के प्रति आशावादी बनने के लिए प्रोत्साहित करें।
5. कभी भी उसे नजरअंदाज न करें। उसकी बात ध्यान से सुनें और उसे महत्व दें।
स्त्रियों में अधिक होता है यह भय
ऐसे पुरुष व स्त्रियां, जो बेहद खूबसूरत दिखना चाहते हैं, रिजेक्शन के भय से ज्यादा ग्रस्त होते हैं। इसका कारण है कि वे हमेशा अपने साथियों से अपनी तुलना करते रहते हैं। साइंस डेली में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक खूबसूरत दिखने का दबाव पुरुषों की तुलना में स्त्रियों पर अधिक होता है। ऐसी लडकियां जो खूबसूरत अभिनेत्रियों को आदर्श मानती हैं, उनमें यह सौंदर्य-सतर्कता अधिक होती है। जाहिर है उनमें रिजेक्शन का भय भी अधिक होता है।

No comments:

Post a Comment